DIVORCE तलाक
शीर्षिक - DIVORCE तलाक नमस्कार ,आदाब ,सत श्री अकाल दोस्तो , मैं सागर आपका अपने ब्लॉग में स्वागत करता हूँ , दोस्तों पिछले सप्ताह के ब्लॉग को आप लोगो ने बहुत प्यार दिया जिस से मुझे एक नयी ऊर्जा मिली है आज मैं आप लोगो के साथ अपने दोस्त संजय रावत की कहानी बताने जा रहा हुँ जिसका एक एक शब्द सच्चा है। मेरे ऑफिस की छुटटी थी तो मै घर पे आराम कर रहा था और अभिमान फिल्म के गाने सुन रहा था अक्सर छुटटी के दिन मेरा संगीत प्रेम जाग जाता है , संजय की कॉल से संगीत बंद हो गया बहुत समय बाद उसका फ़ोन आय...